ǸԹ

Skip to main content
विश्व की समाचार कथा

यूके जाने वाले भारतीय छात्रों और श्रमिकों की संख्या में वृद्धि

होम ऑफिस द्वारा प्रकाशित इमिग्रेशन स्टेटिस्टिक्स की नवीनतम तिमाही रिपोर्ट अपडेट के मुताबिक, भारतीय छात्रों की संख्या में लगातार दूसरे वर्ष काफी वृद्धि हुई है।

यह 2016 to 2019 May Conservative government के तहत प्रकाशित किया गया था

UK

सितंबर 2018 को समाप्त हुए वर्ष में 18,735 भारतीय नागरिकों को टियर 4 स्टूडेंट वीजा दिया गया है। यह पिछले वर्ष की तुलना में 33% अधिक है जबकि पिछले वर्ष में भी उससे पहले से वर्ष की अपेक्षा 27% की वृद्धि हुई थी।

इसके अलावा, भारतीय श्रमिकों को शेष विश्व की तुलना में अधिक स्किल्ड वर्क वीजा मिलना जारी है, जो वैश्विक स्तर पर दिए जाने वाले कुल स्किल्ड वर्क वीज़ा का 55% है। भारतीय नागरिकों को 55,000 से अधिक वर्क वीज़ा दिया गया है - और पिछले वर्ष की अपेक्षा इसमें लगभग 2,300 की वृद्धि हुई है।

भारत के मेहमानों और पर्यटकों की संख्या में भी काफी वृद्धि देखी गई है। 10% की वृद्धि के साथ विज़िट वीजा की संख्या 468,923 तक पहुंच गई है। यह किसी भी देश के लिए सबसे बड़ी वृद्धि थी और इसका मतलब है कि ब्रिटेन द्वारा जारी किया जाने वाला पांच में से एक वीज़ा भारतीय नागरिकों के लिए जा रहा है।

भारत के ब्रिटिश उच्चायुक्त सर डोमिनिक एस्किथ केसीएमजी ने कहा:

यह अपडेट इस बात की पुष्टि करता है कि ब्रिटेन भारतीय व्यापारों, छात्रों और पर्यटकों के लिए खुला हुआ है।

मुझे इस बात से विशेष प्रसन्नता हो रही है कि भारतीय छात्रों की संख्या में 33% की वृद्धि हुई है, जिसका मतलब है कि हजारो और युवा भारतीय ब्रिटेन के विश्व स्तरीय शिक्षा व्यवस्था का अधिकतम लाभ उठा रहे हैं।

भारत को पूरे शेष विश्व की अपेक्षा अधिक स्किल्ड वर्क वीजा मिलने का क्रम जारी है। यह वाकई बेहद शानदार आंकड़ें है - जो हमारे व्यापार और निवेश के संबंध की मजबूती को दर्शाते हैं। इन आंकड़ों से साफ पता चलता है कि ब्रिटेन और भारत के बीच जीवंत संबंध और मजबूत हो रहा है।

आगे की जानकारी

सभी आंकड़े अक्टूबर 2017 से सितंबर 2018 तक की अवधि के हैं, और इनकी तुलना अक्टूबर 2016 से सितंबर 2017 तक की अवधि से की गई है।

यूके वीज़ा ट्रेंड की सटीक स्थिति दर्शाने के लिए माइग्रेशन के आंकड़ों को त्रैमासिक रूप से अपडेट किया जाता है। इनमे से प्रत्येक निम्न प्रारूप में 12 महीने की अवधि को कवर करते हैं:

  • पहली तिमाही - अप्रैल 2017 - मार्च 2018
  • दूसरी तिमाही - जुलाई 2017 - जून 2018
  • तीसरी तिमाही - अक्टूबर 2017 - सितंबर 2018
  • चौथी तिमाही - जनवरी 2018 - दिसंबर 2018

तीसरी तिमाही के अपडेट मे अकादमिक वर्ष को लेते हैं। इसलिए, छात्रों की संख्या द्वारा सबसे महत्वपूर्ण परिवर्तन को दर्शाने की संभावना होती है क्योंकि स्नातक और स्नातकोत्तर के छात्र अकादमिक वर्ष की शुरुआत के लिए जुलाई, अगस्त और सितंबर में टियर 4 वीजा के लिए आवेदन करते हैं।

इसके अलावा, डॉक्टरों और नर्सों को टियर 2 इमिग्रेशन कैप से हटाने के बाद यह तिमाही अपडेट पहले पूर्ण तिमाही को कवर करता है। इससे हर महीने स्किल्ड वर्कर्स के लिए सैकड़ों नई जगह बनी है।

मीडिया

सैली हेडली, हेड ऑफ कम्युनिकेशन
प्रेस और कम्युनिकेशन, ब्रिटिश उच्चायोग,
चाणक्यपुरी, नई दिल्ली 110021
टेलीफोन: 24192100; फैक्स: 24192400

मेल करें: हैरी बूटी

हमें फॉलो करो , , , , Blogs, ,

Updates to this page

प्रकाशित 30 नवंबर 2018